धरना प्रदर्शन कर हैल्थ वर्करों ने की बहाली की मांग

0
107

फर्रुखाबाद: जन स्वास्थ्य रक्षक बहाली हेतु आल इण्डिया कम्युनिटी हैल्ड वर्कर एसोसिएशन की जिला स्तरीय सभा कर मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। हेल्थ वर्करों ने बहाली की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को भी सौंपा।

[adrotate banner="3"]

हेल्थ वर्करों ने मांग की कि उत्तर प्रदेश के पूर्ववर्ती जन स्वास्थ्य रक्षकों एवं स्वैच्छिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बहाली के लिए लम्बे समय से संघर्षरत आल इण्डिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन की शीर्ष कमेटी के आव्हान पर संस्था की जिला कमेटी द्वारा मूल मुददे के समाधान की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए मुख्यालय पर सभा का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 87500 जन स्वास्थ्य रक्षकों की बहाली के लम्बित मामले का अविलम्ब समाधान करने की मांग की।

इस दौरान जनस्वास्थ्य रक्षक बहाली सुनिश्चित करो, आशा के संग आशू होगा एक हमारा – वरना नहीं चलेगा स्वास्थ्य मिशन तुम्हारा, सीएचडब्लू एकता जिंदाबाद आदि के नारे लगाये गये। सभा की अध्यक्षता धु्रव कुमार मध्यांचल प्रभारी ने की। संचालन प्रमोद मिश्रा ने की। इस दौरान अमर सिंह, संतोष कुमार, मुनेश्वर सिंह, रामपाल, सुरेश चन्द्र वर्मा, ओमप्रकाश, सुरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, रामअवतार, देवेन्द्र सिंह, महासिंह, विनय प्रताप, रघुबीर सिंह, अखिलेश कुमार आदि सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]