रोडवेज रिटायर लिपिक के पुत्र सहित दो जहरखुरानी का शिकार

0
117

फर्रुखाबाद: रोडवेज बस में सफर कर रहे बस के रिटायर लिपिक के पुत्र सहित दो लोगों को जहरखुरानी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर हजारों रुपये की नगदी व मोबाइल उड़ा दिये। दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[adrotate banner="3"]

परिवहन विभाग ने सीनियर लिपिक से सेवानिवृत्त हुए छत्रपाल निवासी बिजनौर नहटौरा गढ़ी का पुत्र संदीप कुमार बिजनौर से अपने पिता के फंड सम्बंधी काम से बरेली के लिए आ रहा था। संदीप ने बताया कि कानपुर से कुछ पहले उसके पड़ोस में एक युवक आकर बैठा और उसने बातों के जाल में फंसाकर कोल्डड्रिंक पिला दी। कोल्ड ड्रिंक पिलाते ही संदीप बेहोश हो गया और जहरखुरानी ने उसके पास से 1500 रुपये के अलावा मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया।

वहीं दूसरी घटना में अलीगंज के ग्राम घाई निवासी निजामुददीन दिल्ली की एक बेकरी में काम करता है। जो वापस घर आ रहा था। रास्ते में उसे भी जहरखुरानी ने अपना शिकार बनाया और उसके पास से दो हजार रुपये, मोबाइल सहित अन्य सामान लूट लिया। दोनो युवकों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[adrotate banner="2"]