सपा की मीटिंग में जाने से मना करने पर पीआरडी जवान को अधमरा कर दिया

0
112

फर्रुखाबाद: अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा में गुरूवार को आयोजित समाजवादी पार्टी की जनसंपर्क सभा में शामिल होने से मना करने पर गाँव के मुन्ना लाल जोशी को नरेन्द्र सिंह यादव समर्थको ने धुन दिया| मुन्ना लाल ने फतेहगढ़ थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज करा डाक्टरी परिक्षण कराया|

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद जनपद के अम्रतपुर में 19 फरवरी को वोट पड़ने हैं| ज्यों ज्यों चुनाव नजदीक आता जा रहा है मतदाता को जातीय समीकरणों में बाटने का प्रयास किया जा रहा है| गाँव गाँव प्रत्याशी मतदाताओ को सजातीय होने का हवाला देकर जिताने की अपील करने लगे हैं| समर्थक प्रत्याशी की दम पर मतदाताओ को हड्काने से भी बाज नहीं आ रहे हैं| आरोप है कि गत दिनों अमृतपुर विधान सभा क्षेत्र के सरह ग्रामं सभा में समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह यादव समर्थको ने गाँव के ही मुन्ना लाल जोशी को नरेन्द्र की मीटिंग मेर आने से मना करने पर जमकर पिटाई कर डी| मुन्ना लाल अपने खेत में पानी लगा रहा था|

मुन्ना लाल ने बताया की आज शुक्रवार को बीस पचीस नरेन्द्र समर्थक मुक़दमा वापस लेने के लिए दबाब बनाने आये थे| पी आर डी के जवान मुन्ना लाल ने बताया की वो इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से करेगा|

[adrotate banner="2"]