सपाइयों ने धूमधाम से मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन

0
116

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी ने उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। शहर के पार्टी कार्यालय में उनके जन्म दिन पर केके काटा गया। इसके बाद सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी का इजहार किया।
आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पर सपाईयों नें केक काटकर सपा संरक्षक का जन्मदिन मानकर उनके लम्बी उम्र की कामना की| इस दौरान सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद सरन नें कहा कि यदि कुछ लोग भ्रम के शिकार हो रहे हैं तो समाजवादी कार्यकर्ता उन्हें सच्चाई बतायें गुमराह होने से बचा लें। भाजपा के लोग झूठ बोलकर गुमराह करने में माहिर है, उन्ही चाला से सतर्क रहना होगा| कि पिछले साढ़े चार वर्षों में उत्तर प्रदेश में भूख, गरीबी, कुपोषण के मामले बढे हैं, कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है,महिलायें स्वयं को असुरक्षित पा रही है, गरीबों, पीड़ितों की आवाज को लगातार अनसुना किया जा रहा है। दावा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी सरकार बनाने का मन बना चुकी है। जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, महासचिव मंदीप यादव, नि० महानगर अध्यक्ष विजय यादव, ,सपा नेता महेंद्र सिंह कटियार, डॉ० अनार सिंह यादव, शशांक सक्सेना आदि रहे|
सपा सरक्षंक के जन्मदिन पर सपा सरकार बनानें का संकल्प
कमालगंज संवाददाता: कमालगंज बुलबुल कोल्ड स्टोरेज में पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, अरशद जमाल सिद्दीकी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन के मौके केक काटकर उनकी लम्बी उम्र की कामना की| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]