सपनों में नजर आने लगी जीत की कुर्सी

0
177

फर्रुखाबाद: नगर पालिका व नगर पंचायत व वार्ड के चुनाव की तारीख तय होने के बाद राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से लेकर दिग्गज नेताओं तक के चेहरों पर नया जोश चमकने लगा है।अधिकतर दावेदारों को अपनी जीत तक पक्की दिख रही है| उनके पास जीत के सटीक आंकड़े भी है|

[adrotate banner="3"]

इस बार आरक्षण प्रक्रिया ने नए चुनावी समीकरण बना दिए हैं। पालिका अध्यक्ष पद मन का हो जाने से कई नये पुराने चेहरे जो की सालों से अपने राजनैतिक आकाओं की तपस्या में लगे हुए थे उन सभी को अपनी किस्मत आजमाने का मौका मिला है। अब तो बस यही मशक्कत हो रही हहै कि कब पार्टी टिकट मिले और कब पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ जाएं। चुनाव में अपने ताल ठोंकने वाले नेताओं को अभी से सपनों में जीत और अध्यक्ष की कुर्सी नजर आने लगी है।

यही वजह है कि नेता अब सुबह मॉरर्निंग वॉक पर नहीं बल्कि प्रार्थना करने में जुट गए हैं। भगवान से प्रार्थना जीत के लिए नहीं बल्कि पार्टी टिकट के लिए हो रही है। छोटी-बड़ी सियासी पार्टियों से जुड़े सभी नेता अपनी जीत दिखाकर आकाओं को सपना दिखा रहे हैं।

[adrotate banner="2"]