सनकी आशिक ने बनाया महबूबा को बर्बाद करने का प्लान, ऐसे पहुंचा जेल

0
213

PREMIमुंबई:एक सनकी आशिक ने पहले तो सोशल मीडिया के जरिए प्यार की पींगें बढ़ाई। लड़की को सर आंखों पर बिठाया लेकिन एक बार उसे गुस्सा आ गया तो उसने अपनी ही महबूबा को बर्बाद करने का प्लान बना लिया। दोनों के बीच हाय, हाउ आर यू से प्यार की कहानी शुरू हुई और देखते ही देखते लड़का और लड़की एक दूसरे के बेहद करीब आ गए।

[adrotate banner="3"]

इस कहानी की शुरुआत कुछ साल पहले होती है जब सोशल नेटवर्किंग साइट के तौर पर ऑर्कुट का बोलबाला था। ऑर्कुट के जरिए पहले स्वप्निल सोनावणे नाम के शख्स ने लड़की को दोस्ती का रिक्वेस्ट भेजा। दिखने में स्मार्ट स्वप्निल पेशे से पायलट है। ऐसे में लड़की को उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट कबूल करने में कुछ भी गलत नहीं लगा। पहले दोनों के बीच ऑनलाइन चैटिंग का सिलसिला चला। फिर दोनों एक दूसरे से फोन पर बातचीत करने लगे।

लड़का- मैंने तुम्हारी तस्वीर देखी, तुम बहुत खूबसूरत हो।

लड़की- मैं तुमसे मिलना चाहती हूं।

लड़का- मैं तो यही सुनने के लिए कब से बेताब हूं।

इन बातों ने लड़की को इतना प्रभावित किया कि उसने स्वप्निल से मिलने का इरादा कर लिया। लड़की अब आंख मूंदकर उस पर भरोसा करने लगी थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल चुकी थी। लेकिन इतना सब कुछ हो जाने के बाद लड़की स्वप्निल की हकीकत से अनजान थी।

धीरे-धीरे लड़की को एहसास हुआ कि स्वप्निल बेहद गुस्से वाला है। वो बात-बात पर शक करता है। ये सब जानने के बाद लड़की ने धीरे-धीरे स्वप्निल से दूरी बनानी शुरू कर दी। स्वप्निल के रवैये से लड़की इतनी खौफजदा हो गई कि उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद तो स्वप्निल गुस्से की आग में जलने लगा, वो पीड़ित लड़की से बदला लेने की योजना बनाने लगा।

इस दौरान पीड़ित लड़की के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी, लड़की की सगाई भी हो गई। उधर प्यार में मिली नाकामी ने स्वप्निल ने शैतान बना दिया, उसने फोन कर पीड़ित पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। वो बार-बार पीड़ित लड़की और उसके परिवार को धमकी देने लगा। लेकिन लड़की ने उससे दूरी बनाए रखी। फिर एक दिन अचानक लड़की को कुछ ऐसी बातें पता चलीं कि उसके होश उड़ गए। स्वप्निल ने अपनी और लड़की की एक साथ की तस्वीरें उस लड़के को भेज दी, जिससे पीड़ित की सगाई हुई थी। इसके बाद पीड़ित लड़की के मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद भी स्वप्निल शांत नहीं हुआ, वो लड़की के पिता की हत्या की धमकी देने लगा। आखिर लड़की ने वो किया जो उसे काफी पहले करना चाहिए था, पुलिस में शिकायत।

लड़की की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी स्वप्निल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का कंप्यूटर और मोबाइल जब्त कर छानबीन शुरू कर दी। श्रीराम मुल्लेमवार, सिनियर पुलिस इंस्पेक्टर, कामोठे पुलिस स्टेशन, ने बताया कि लड़की को उसका स्वभाव सही नहीं लगा। आरोपी उसे धमकी देता था। उसके पिता को मारने की धमकी देता था। इसलिए उसने शादी करने से इनकार किया।

[adrotate banner="2"]