सदर हवालात में भागे ईनामी को डेढ़ साल बाद दबोचा

0
135

फर्रुखाबाद: बीते लगभग डेढ़ साल पूर्व फ़तेहगढ़ की सदर हवालात से अपने आधा दर्जन साथियों के साथ फरार हुये ईनामी आरोपी को पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया|

[adrotate banner="3"]

पुलिस के अनुसार थाना नवाबगंज के थानाध्यक्ष रजनेश चौहान अपने हमराह सिपाहियों के साथ चेकिंग अभियान में थे| तभी मुखबिर की सूचना मिले पर थाना मऊदरवाजा के काशीराम कालोनी हैबतपुर गढिया निवासी 15 हजार का ईमानी शनि कठेरिया पुत्र रामनिवास कठेरिया को बधार नाला पुल के निकट से 680 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया|

शनि बीते 8 जुलाई 2016 को सदर हवालात में बंद रवि उर्फ़ अभय प्रताप पुत्र रामनिवास, विनोद पुत्र श्री कृष्ण, शनि कठेरिया, बबलू पुत्र विनोद, नीरज पुत्र रामदास, आंनद शर्मा पुत्र जय किशन, भीमा उर्फ़ कप्तान पुत्र शिवराम हवालात से एक साथ फरार हो गये थे| एएसपी त्रिभुवन सिंह ने पुलिस लाइन में मामले में जानकारी दी|

[adrotate banner="2"]