सत्ता नही राष्ट्र की राजनीति करता है विधार्थी परिषद

0
104

ABBP 8 copyफर्रुखाबाद: अपनी स्थापना के 65 साल पुरे होने पर विधार्थी परिषद् ने एक समारोह का आयोजन किया जिसमे संगठन की विशेषताओ पर प्रकाश डाला गया| संगठन ने कहा है की सत्ता नही बल्कि राष्ट्र की राजनीति करता है विधार्थी परिषद युवाओ को संगठन से जुड़ना चाहिए|
लोहाई रोड स्थित भारतीय महाविधालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश सहमंत्री आशीष वाथम ने कहा की परिषद ने नौ जुलाई 1949 से लेकर आज तक संगठन संधर्ष कर रहा है साथ ही साथ छात्र-छात्राओ को आत्म निर्भर कर रहा है|
कालेज के पूर्व प्रचार्य डॉ एमएल गोस्वामी ने कहा की छात्र संगठन बहुत हुए लेकिन सभी से यह संगठन भिन्य है| संगठन में निष्ठां, चरित्र, कर्तव्य परायणता देश भक्ति विद्यमान है| संगठन के प्रदेश सह मंत्री अभिषेक त्रिवेदी ने कहा की कभी सत्ता राष्ट्र का निर्माण नही करती| इस लिए सत्ता की नही राष्ट्र की राजनीति करता है संगठन|
इस दौरान छात्र संगठन के अध्यक्ष अमित पाठक, पूर्व कार्यकार्ता भाष्कर दत्त, राजीव सिंह राठौर , सरल त्रिवेदी, रूवी शाक्य, मनोज शुक्ला, रानू दीक्षित, संजू शर्मा, डॉ संजू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]