फर्रुखाबाद: सत्ता के नाम पर अधिकारियो अपर अपने गलत काम का दबाब बनाना व सत्ता के नाम पर अबैध बसूली करने वाले पार्टी नेताओ को अब बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा| जिलाध्यक्ष ने सख्त लहजे में कहा है की वह किसी तरह की अबैध बसूली की शिकायत मिलने पर उसके ऊपर कार्यवाही की जाएगी|
नये जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव व महा सचिव मुन्ना यादव ने आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर बुलाई पत्रकार वार्ता में कहा है 30 जून 2014 को पार्टी के सक्रीय सदस्यों की अवधि पूरी हो गयी है| इसी वजह से नए सदस्यों के लिए काम1 जुलाई से 30 सितम्बर तक चलेगा| जिसमे सक्रिय सदस्यों का चयन किया जायेगा| उन्होंने बताया की सक्रिय सदस्य वही बनेगा जो 50 साधारण सदस्य बनायेगा| और सक्रिय सदस्य पार्टी में पदाधिकारी बन सकते है|
जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा है की बेसिक शिक्षा में भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी जड़ है मध्यान्ह भोजन व आगनवाडी है जिसके माध्यम से शिक्षक को भ्रटाचार करने का पूरा मौका मिलता है| उन्होंने कहा की उन्हें शिकायत मिली है की आवास विकास में ठिलिया चालको से अबैध बसूली पार्टी के ही कुछ लोग करते है श्रीं यादव ने कहा की अबैध बसूली की शिकायत किसी भी कार्यकार्ता की मिली तो उस पर कार्यवाही की जाएगी |अबैध खनन के लिए पुलिस अधीक्षक व डीएम से कह दिया गया है की किसी भी कीमत पर अबैध खनन बर्दास्त नही किया जायेगा और पार्टी का कोई पदाधिकारी अबैध खनन करता पाया गया तो पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा| उन्होंने कहा की वह सपा कार्यालय पर प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से पांच बजे तक जनता की समस्या सुनने के लिए बैठेगे|
सत्ता के नाम पर बसूली करने वाले होंगे पार्टी से बाहर: रामसेवक
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

