सत्यपाल को बसपा जिलाध्यक्ष का ताज

0
114

फर्रुखाबाद: बसपा के जिलाध्यक्ष पद पर सोमवार को नवाबगंज को एक पुराने बसपा कार्यकर्ता सत्यपाल की नियुक्ति की गयी है।

[adrotate banner="3"]

अमृपतुर विधान सभा क्षेत्र के महामंत्री रहे सत्यपाल को बसपा का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार को लखनऊ में इस आशय की घोषणा मुख्यमंत्री की ओर से कर दी गयी है। प्रजापति भाई चारा समिति महामंत्री रहे हैं।उन्होंने लखनऊ से दूरभाष पर बताया कि वर्ष 95 से पार्टी से जुड़े रहे हैं। बूथ से लेकर सेक्टर तक हर स्तर पर पार्टी की सेवा की है। बहनजी ने निष्ठा व सेवा का प्रसाद दिया है।

[adrotate banner="2"]