बाइकर्स ने शिक्षक से सरेबाजार दिन दहाड़े 33 हजार लूटे

0
112

फर्रुखाबाद: बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे सेवानिवृत्त शिक्षक से बाइक सवारों ने 33 हजार रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गये। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल व बैंक का निरीक्षण कर मुकदमा दर्ज कराया।

[adrotate banner="3"]

थाना शमसाबाद के मोहल्ला बाजार कलां निवासी मो.सलीम नकवी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। सोमवार को 11.30 बजे ग्रामीण बैंक से 30 हजार व पंजाब नेशनल बैंक से तीन हजार रुपये निकालकर घर जा रहे थे। रास्ते में चटोरी मार्केट चौराहे पर ठेली पर केला खरीदने लगे तभी सामने से आये बाइक सवार दो युवकों ने हाथ से बैग छीन लिया और फरार हो गये।

शिक्षक सलीम ने थाना पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ओपी सागर, अपर पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर ठेली वाले से पूछतांछ कर बैंकों का भी निरीक्षण कर पंजाब नेशनल बैंक में लगे कैमरा से फुटेज लेने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिये। चेयरमैन नदीम अहमद फारुकी ने एसपी से थानाध्यक्ष की शिकायत की। एसपी के आदेश पर शिक्षक की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

[adrotate banner="2"]