सट्टे के पैसे बसूलने को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे, एक दर्जन जख्मी

0
116

pransudhnnu-rjipurफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम आजाद नगर निवासी इरशाद पुत्र नौशाद का विवाद रजीपुर निवासी सट्टा व्यापारी धन्नु दुबे पुत्र नत्थू दुबे के बीच सट्टे के पैसे बसूलने के विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले| जिससे दोनों तरफ के लगभग दर्जन भर लोग जख्मी हुये कुछ के जादा गम्भीर चोटे आयी| दोनों पक्षों से जबाबी तहरीर दी गयी है| पुलिस ने सभी का मेडिकल कराया है|

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के रजीपुर और कमालगंज के बीच स्थित एचएम कोल्ड के निकट धन्नु दुबे अपनी बाइक से जा रहे थे| तभी इरशाद ने उसे रोंका और अपने सट्टे में निकले रूपये मांगे| धन्नु ने रूपये देने में आनाकानी की तो विवाद होने लगा| जिस पर इरशाद समर्थको ने धन्नु दुबे को पीट दिया| इसकी सूचना धन्नू ने जब अपने परिजनों को दी तो उनके भाई रवि दुबे,आदित्य दुबे, धीरज दुबे, विजेन्द्र दुबे के साथ ही साथ चक्की कारीगर बब्बन गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता भी आ गये उन्होंने इरशाद के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी| तभी आजाद नगर प्रधान असफाक मौके पर आ गये और बीच बचाव करने लगे जिससे उनकी भी पिटाई हो गयी|

विवाद बढ़ता देख आजाद नगर के दर्जनों लोग मौके पर पंहुचे और धन्नु और उनके भाईयो को पिट-पिट कर लहुलुहान कर दिया| इसके बाद इस मामले को साम्प्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया| धन्नु व उनके साथियों ने रजीपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया| तकरीबन एक घंटे के बाद पुलिस ने व मुश्किल जाम खोल पाया| दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है| धन्नु दुबे का कहना है कि एचएम कोल्ड के निकट उसकी बाइक विरोधी की बाइक से टकरा गयी थी| जिस पर उन्होंने हमला बोलकर लहुलुहान कर दिया| घटना में धन्नू दुबे उनके भाई रवि दुबे, धीरज दुबे, विजेन्द्र दुबे, बबलू का कमालगंज स्वास्थ्य केंद्र में परिक्षण कराया गया| जंहा से उन्हें लोहिया अस्पताल भेज दिया गया| लोहिया अस्पताल में भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त व चेयरमैंन शमसाबाद विजय गुप्ता लोहिया अस्पताल पंहुचेऔर घायलों के हालचाल लिये|

वही घटना मेंघायल प्रधान असफाक व सलमान को कमालगंज में भर्ती किया गया है| थानाध्यक्ष अजय चौहान ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]