संपत्ति विवाद में अनुज वधू को पीटा

0
118

फर्रुखाबाद: रविवार देर शाम फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुल कलां में संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच हुए विवाद में मारपीट के दौरान छोटे भाई की पत्नी को घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंच कर घटना की तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

नेकपुर कलां निवासी 50 वर्षीय प्रमोद पुत्र मंशीलाल ने बताया कि वह काफी दिनों से प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। जिसमें उसके बड़े भाई आमोद कुमार भी सहयोग करता है। आज मैंने एक प्लाट बेचा व उसकी पैमाइश करवा रहा था। जिसपर आमोद ने आपत्ति जताई। विरोध करने पर आमोद, उसकी पत्नी सुशीला व पुत्र अंकित मेरे घर में घुस आये व मुझे व मेरी पत्नी नेहा को बुरी तरह से घायल कर दिया, व जान से मारने की धमकी देकर चले गये। मारपीट में नेहा गंभीर रूप से घायल हो गयी है।

[adrotate banner="2"]