संघ प्रमुख मोहन भागवत आज लखनऊ पहुंचेंगे,वरिष्ठ पदाधिकारियों से करेगे मुलाकात

0
342

लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत मंगलवार को राजधानी लखनऊ आएंगे। यहां भारती भवन में कुछ देर रुकने के बाद वह लखीमपुर खीरी के मुस्तफाबाद स्थित कबीर धाम जाएंगे। वहां पर संत असंगदेव भक्त आवास के लिए चयनित भूमि का पूजन कर शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सत्संग में शामिल होंगे। वे 13 अप्रैल को कानपुर पहुंचेंगे और 14 अप्रैल को प्रदेश के पहले बहुमंजिला संघ भवन का उद्घाटन करेंगे।संभावना है कि वह राजधानी में संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें संघ के शताब्दी वर्ष की तैयारियों के बारे में चर्चा करने के साथ अहम दिशा-निर्देश भी देंगे।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,महामंत्री संगठन धर्मपाल,आर्थिक गतिविधियों से संबंधित मंत्रियों में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना,उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी, श्रम मंत्री अनिल राजभर, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और एमएसएमई मंत्री राकेश सचान आदि भी शामिल होंगे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]