संगठन की गरिमा को ध्यान में रख काम करे कार्यकर्ता: हिजाम

0
114

फर्रुखाबाद: हिन्दू जागरण मंच की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गयी कहा गया की संगठन का कार्यकार्ता अपनी अपनी हद में रहे और संगठन की गरिमा को ध्यान में रख कर कार्य करे ताकि संगठन को नई ऊँचाईयों पर ले जाया जाये |
हिजाम के जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के बजरिया स्थित आवास पर बुलाई गयी बैठक में बोलते हुए प्रदेश संगठन मंत्री राजेश भाई ने कहा की प्रतिएक कार्यकर्ता को समाज की गरिमा को ध्यान में रखते हुए व नारी के सम्मान एवं गंगा, गीता व गायत्री के लिए संगठन में कार्य करना चाहिए| हिजाम का कार्यकर्ता गांव से संसद तक कार्य करता है|
प्रदेश मंत्री दिनेश मिश्रा ने कहा की हिजाम का कार्यकार्ता समाज में बहुत ऊपर होता है उसे हिंदुत्व के लिए निष्ठा से कार्य करता है|
इस दौरान राघव दत्त मिश्रा, पारुल मिश्रा, गौरी शुक्ला, रश्मि दुबे, पुष्पा राठौर, सूरज शुक्ला, आदि लोग मौजूद रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]