मोहम्दाबाद में फिर चली गोली एक घायल

0
136

goli 0फर्रखाबाद:(मोहम्दाबाद) बीते दिन ही मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र में गोली चलने की वारदात हो चुकी है| मंगलवार को फिर एक युवक को रंजिश के चलते गोली मार दी गयी| गम्भीर हालत होने पर युवक को कानपुर भेजा गया है|
कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम जाजपुर गोवा निवासी रमेश का 17 वर्षीय पुत्र अनूप घर के बाहर सो रहा था। बीती रात गांव के ही भोजराज का पुत्र रामबरन दो साथियो के साथ वहां पहुंचा। रामबरन ने तमंचे से अनूप के गोली मार दी। भागते समय हमलावरो को पहचाना गया। अनूप के ताऊ ओमपाल ने 3 मई को रामबरन के विरूद्ध पुत्री के साथ अश्लील हरकते किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
छेडखानी की रिपोर्ट दर्ज किये जाने की रंजिश में युवक अनूप को गोली मार कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने रामबरन को गिरफ्तार नही किये जाने के कारण उसने रिपोर्ट दर्ज कराये जाने को लेकर कई बार ओमपाल व उनके परिजनो को मार डालने की धमकी दी थी। हालत गम्भीर होने पर अनूप को कानपुर ले जाया गया।
सीओ मोहमदाबाद योगेश कुमार ने बताया की मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जाँच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]