संकिसा बौद्ध स्थल आई विदेशी महिला की मौत

0
141

FARRUKHABAD : संकिसा बौद्ध तीर्थ स्थल पर भ्रमण के लिए आये 58 सदस्यीय दल के साथ आयी महिला की तबियत अचानक बिगड़ी तो अन्य सहयोगी उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।tahseeldar

[adrotate banner="3"]

बांग्लादेश के बंदरवन थाना सदर के लेमो जेर परा बालाघाट निवासी 56 वर्षीय यश परुइ मारमा पुत्री चिंग सा यू मारमा अपने 57 साथियों की टीम के साथ भ्रमण पर निकली थी। अभी वह सारनाथ से संकिसा के लिए चलीं तो रात में तकरीबन चार बजे उनकी तबियत अचानक बिगड़ गयी। जैसे तैसे अन्य साथी उसे लेकर संकिसा पहुंचे जहां स्थित स्वास्थ्यकेन्द्र में उसे दिखाया गया। लेकिन हालत अधिक बिगड़ते देख तत्काल लोहिया अस्पताल के लिए रिफर किया गया। तकरीबन साढ़े 9 बजे टीम के गाइड टीटू व महिला की बहन उन्यासा मारमा लोहिया अस्पताल पहुंचे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

bangladeshi mahilaमौके पर मौजूद डा0 प्रदीप सिंह ने महिला यश परुइ मारमा को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार सदर राजेन्द्र चौधरी आदि लोहिया अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी। शव का पंचनामा उपनिरीक्षक सुबोध उपाध्याय ने भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

तहसीलदार राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

[adrotate banner="2"]