रेलवे रोड पर नाली में गिरा लोडर, लगा जाम

0
150

FARRUKHABAD : बीती रात भीड़भाड़ वाले इलाके रेलवे रोड में घुस आये एक लोडर अचानक नाली में चला गया। जिससे रेलवे रोड मुख्य मार्ग बाधित हो गया और काफी लम्बा जाम भी लगा। जैसे तैसे लोडर को नाली से निकालकर हटाया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।loder

[adrotate banner="3"]

रेलवे रोड स्थित स्टेट  बैंक गेट के सामने अचानक एक सेल कंपनी का प्रचार वाहन (लोडर) चौक की तरफ जाते हुए अचानक नाली में चला गया। जिससे मुख्य मार्ग पर वाहनों को निकलने में परेशानी होने लगी। पहले से ही मिड रोड पर कुछ कारें व बाइकें खड़ी थीं और वहीं लोडर के नाली में चले जाने के बाद सड़क से गुजर रहे वाहनों व पैदल यात्रियों को मुसीबत खड़ी हो गयी।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
लोडर के नाली में गिरने से रेलवे रोड मुख्य मार्ग जाम हो गया। जैसे तैसे स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर बाद लोडर को निकाला जा सका। उसके पश्चात जाम खुल सका।

[adrotate banner="2"]