श्री 1008 पार्श्वनाथ विधान में उमड़ी आस्था, नवीन प्रतिमा स्थापना पर श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ

0
66

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोहाई रोड स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ की नवीन प्रतिमा स्थापना के उपलक्ष्य में रविवार को श्री 1008 पार्श्वनाथ विधान का आयोजन धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक अनुष्ठान का संचालन हाथरस से आए विद्वान पंडित विशाल जैन के सान्निध्य में जैन परंपरा के अनुसार किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ के मंगल अभिषेक एवं शांतिधारा से हुई। नवीन प्रतिमा के अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य मूर्ति प्रदाता विद्या प्रसाद जैन परिवार को प्राप्त हुआ। अनुष्ठान के दौरान मोहित जैन, अतुल जैन, प्रवीन जैन, मयंक जैन, सौरभ जैन, मिंकू जैन और प्रदीप जैन ने विधि-विधान से भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न कराई। इसके बाद अजीत जैन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महिलाओं और बच्चों ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। विधान के समापन पर विधिवत पूजन एवं हवन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ के चरणों में विश्व शांति, मानव कल्याण, सुख-समृद्धि और सभी के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।दिनभर मंदिर परिसर में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने नवीन प्रतिमा के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया और आयोजन की भव्य व्यवस्था की सराहना की। इस अवसर पर पंकज जैन, सौरभ जैन, ममता जैन, नंदिता जैन, शिखा जैन, वर्षा जैन, नीलम जैन, अंजू जैन, आरती जैन, मीनू जैन, राजकुमारी, मंजू जैन, रेखा जैन रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]