शौच गयी महिला से बलात्कार का प्रयास

0
150

फर्रुखाबाद: लगता है देश में महिलाओं की सुरक्षा राष्ट्रीय समस्या बन गयी है। अभी दिल्ली गैंग रेप की आग बुझी भी नहीं है कि जनपद के थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम शरफुददीनपुर की एक महिला के साथ उस समय बलात्कार का प्रयास किया गया जब वह खेतों की तरफ शौच के लिए जा रही थी। महिला व उसके पति ने पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

[adrotate banner="3"]

पुलिस अधीक्षक को दिये पत्र में सोनी पत्नी श्याम कुमार कोरी ने कहा है कि वह न्यू ईयर वाले दिन सुबह लगभग 6 बजे खेतों की तरफ शौच करने गयी थी तभी गांव के पास स्थित बाग के किनारे गांव के ही गुड्डू पुत्र रावेन्द्र सिंह ने उसे दबोच लिया व छेड़छाड़ करने लगा। गुड्डू उसे बाग की तरफ खींच कर ले गया व बलात्कार का प्रयास किया। जिस पर उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख पुकार की आवास सुनकर आस पड़ोस से लोग दौड़कर आ गये तो युवक तमंचे से धमकाते हुए भाग गया। सोनी ने इसकी सूचना जहानगंज थाना पुलिस को दी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गयी। सोनी ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे न्याय दिलाया जाये।

[adrotate banner="2"]