शौच गयी महिला से दुष्कर्म का प्रयास

0
148

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर खास में एक महिला के साथ उस समय गांव के ही दबंग युवक ने बलात्कार करने का प्रयास किया जब महिला मक्के के खेत में शौच के लिए गयी। महिला ने जब दुष्कर्म करने व अश्लील हरकतों का विरोध किया तो युवक ने उसे मारपीट कर हत्या करने का प्रयास किया। यही नहीं दबंग गांव की कई अन्य लड़कियों के साथ भी घिनौनी हरकतें कर चुका है।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार रायपुर खास निवासी निवासी निर्मला देवी पत्नी राजबहादुर शाक्य बुधवार दोपहर अपने घर से बाहर शौच क्रिया के लिए गयी थी। शौच के बाद जब वह अपने घर के लिए वापस लौट रही थी  तभी कांकर नगला निवासी कालीचरन के खेत के पास उसे गांव का ही युवक देवेन्द्र जाटव पुत्र लटूरी लाल जाटव मिला। उसने निर्मला को मक्का के खेत के अन्दर हाथ पकड़ कर खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा।

निर्मला के अनुसार उसने इसका विरोध करते हुए देवेन्द्र के मुंह पर चप्पल मार दी और देवेन्द्र के चंगुल से भागने की कोशिश की। उसके ऐसा करते ही देवेन्द्र गुस्से से आगबबूला हो गया और निर्मला के गले को हाथों से दबाकर जान से मारने का प्रयास करने लगा। निर्मला ने अपने बचाव की लाख कोशिश की लेकिन वह कुछ भी न कर सकी।

निर्मला ने आपबीती अपने पति को बतायी पति ने कोतवाली पुलिस को फोन पर सूचना दी। बाद में पत्नी निर्मला को लेकर पुलिस के दरबार पहुंचा। निर्मला की तहरीर पर पुलिस ने देवेन्द्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।

निर्मला के पति राजबहादुर शाक्य ने बताया कि देवेन्द्र गांव की अन्य महिला व लड़कियों के साथ भी कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। युवक दबंग होने से लोग उसका विरोध नहीं कर पाते हैं। जिससे वह आये दिन इस तरह की घिनौनी हरकतें महिलाओ के साथ करता है।

[adrotate banner="2"]