शौच गयी महिला को पूर्व प्रधान ने गोली मारी

0
104

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर निवासी महिला मीरा पत्नी धनसिंह ने गाँव के हो कुछ लोगो पर गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाया है| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा|

[adrotate banner="3"]

घायल मीरा ने बताया कि बीते लगभग एक वर्ष पूर्व 18 मई 2016 को गाँव के ही शिवम् के गोली मारने के आरोप में उसके पति धारा 307 के तहत जेल में बंद है| शुक्रवार को वह सुबह खेत में शौच करने गयी थी| तभी गाँव के ही पूर्व प्रधान शिवराज, सुखवीर पुत्र शामल सिंह, सुखराम पुत्र श्यामल सिंह, मनोज पुत्र श्यामपाल सिंह, शिवम् पुत्र बलवीर, सत्येन्द्र पुत्र सुखवीर सिंह व दो-तीन अज्ञात लोग आ गये| मीरा ने आरोप लगाया कि दबंगो ने उसे पकड़ लिया | और पुरानी रंजिश के चलते गोली मार दी|

गोली लगने से महिला गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी| घायल मीरा थाने पंहुची और उसने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस ने महिला को लोहिया अस्पताल उपचार हेतु भेज दिया| थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है |

[adrotate banner="2"]