शीला सरकार के खिलाफ ‘‘आप’’ ने निकाला कैन्डिल मार्च

0
91

FARRUKHABAD : दिल्ली में हुई 5 साल की मासूम के साथ बलात्कार की घटना के विरोध कर रही ‘‘आप’’ की एक महिला कार्यकर्ता पर पुलिस अधिकारी द्वारा aap1 aapथप्पड़ चलाने के विरोध में शीला सरकार पर आक्रोषित आम आदमी पार्टी के कार्यकताओं ने शहर में कैन्डिल मार्च निकाल प्रदर्शन किया।

[adrotate banner="3"]

शनिवार शाम आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता स्टेट बैंक फर्रुखाबाद के निकट एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने कैन्डिल मार्च शुरू किया। कैन्डिल मार्च शीला सरकार की बर्खास्तगी को लेकर निकाला गया। नारेबाजी कर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता चौक पर पहुंचे और जुलूस को खत्म कर दिया। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में मौत से जंग लड़ रही मासूम के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। दिल्ली में दिनों दिन हो रही महिलाओं के साथ घटनाओं पर अंकुश न लगा पाने की जिम्मेदार शीला सरकार को भी निशाने पर लिया। इस दौरान अतुल शर्मा, सुजीत अवस्थी, आरती, देवकीनंदन गंगवार, दीपक मिश्रा, अजीत, शमीम, इमरान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]