शिव शक्ति अखाड़ा की बैठक में सौंपी गई जिम्मेदारियां, नवदुर्गा आयोजन की बनी रणनीति

0
22

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को फर्रुखाबाद नगर में शिव शक्ति अखाड़ा के संस्थापक महंत मधुराम शरण शिवाजी महाराज का आगमन हुआ। उनके स्वागत के उपरांत शिव शक्ति अखाड़ा के बैनर तले आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी शारदीय नवरात्र (नवदुर्गा) के धार्मिक आयोजनों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में महंत मधुराम शरण शिवाजी महाराज ने विभिन्न कार्यकर्ताओं को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को संगठित, शस्त्रधारी, साहसी एवं धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। आगामी नवदुर्गा पर्व के दौरान होने वाले धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया गया। बैठक के उपरांत महंत मधुराम शरण शिवाजी महाराज ने दुर्वासा ऋषि आश्रम पहुंचकर आश्रम के महंत पूज्य ईश्वरदास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विमलेश मिश्रा, विशाल, प्रदीप राठौर, बीजेपी के पूर्व मंडल महामंत्री शिवम दुबे, सचिन शर्मा, रोहित, सिद्धांत, साहिल मिश्रा, नूतन रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]