शिविर लगाकर 12 करोड़ के ऋण का किया वितरण

0
106

फर्रुखाबाद: बैंक आफ इंडिया द्वारा कैम्प लगाकर लगभग 12 करोड़ रूपये का ऋण वितरित किया गया|
जिला प्रबंधक कार्यालय परिसर में बैंक आफ इंडिया द्वारा स्टार महोत्सव हर घर दस्तक के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिला प्रबन्धक केएम उपाध्याय, एरिया मैनेजर एनपाल व ऋण वितरण सहायक देव नारायण ने आगंतुको को लोंन के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी|
जिला प्रबंधक ने अपने बैंक कर्मियों के साथ लोंन का वितरण किया इसके साथ ही उन्होंने  बैंक सभी ऋण सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ देने के लिए प्रेरित रहता है। उन्होंने लोगों से अपील कर कहा कि बैंक रिकार्ड व अपने व्यवसाय के प्रति सजग रहें। जिन लोगों ने सरकारी योजनाओं के अंतर्गत ऋण लिया है वह लाभार्थी अपना व्यवहार कर लाभ कमायें।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]