शस्त्रों की सफाई के साथ पुलिस अलर्ट

0
134

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी त्योहारों को देखते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर जिले भर के थानों में रखे शस्त्रों की साफ सफाई करायी गयी| एसपी के निर्देश है कि थानों में रखे सरकारी असलहों की नियमित सफाई होनी चाहिए|

[adrotate banner="3"]

पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों को थानों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने, रिकॉर्ड के रखरखाव तथा स्वच्छता व साफ-सफाई के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिये है| । इसके साथ ही शस्त्रागार में रखें हथियारों की भी नियमित रूप से साफ सफाई की जाए ताकि उनकी कार्यकुशलता दुरुस्त बनी रहे। एसपी के निर्देश पर जिले भर थे सभी थानों में के शस्त्रों को बाहर निकाल उनकी साफ-सफाई के साथ ही उनके रख-रखाव की व्यवस्था भी ठीक की गयी|

[adrotate banner="2"]