भगवान श्री राम बरात पर जगह-जगह पुष्पवर्षा

0
255

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार रात धूमधाम के साथ भगवान श्रीराम की बरात की शोभायात्रा नगर में निकाली गयी| बरात में सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी चल रही थी। बरात पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गयी|

[adrotate banner="3"]



मानस मंच श्री आदर्श रामलीला मंडल द्वारा आयोजित श्री राम विवाह शोभा यात्रा लोहाई रोड स्थित भारतीय पाठशाला से हुई| शोभायात्रा चौक, लोहाई रोड, नाला मच्छरहटा, गुड्डी पक्का पुल, किराना बाजार, नेहरू रोड, बाजार घुमना से नीवाचुअत होकर वापस में भारतीया पाठशाला पहुंची। सड़क के दोनों तरफ श्रद्धालु भगवान श्रीराम के स्वरूप के दर्शन को उत्सुक दिखे| पर्याप्त पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई थी। शोभायात्रा में अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, संयोजक दीपक मिश्रा, सह-संयोजक शिंवांग रस्तोगी, संयोजक सूर्य प्रकाश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष संजीब नारायण दीक्षित, मंत्री प्रबल त्रिपाठी आदि व्यवस्था में रहे | शोभायात्रा में लगभग 35 स्वरूप शामिल किये गये| जिसमे श्री गणेश, हनुमान जी, माता दुर्गा, भगवान शंकर, राजा दशरथ, विश्वामित्र,भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, परशुराम, मां काली, नरसिंह भगवान, और विश्व मोहिनी आदि की झांकियां शामिल थीं। भगवान श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की मनोहारी स्वरूपों नें मनमोह लिया| जगह-जगह भगवान की आरती उतारी और पुष्प वर्षा की।

[adrotate banner="2"]