शस्त्रागार में भरा मिला मालखाने का सामान

0
112

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाने का निरीक्षण करने पंहुचे अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह को थाने में गंदगी मिली और थाने के शस्त्रागार में माल खाने का सामान भरा मिला| जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त कर व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिये|
शनिवार को निरीक्षण को पंहुचे एएसपी ने हथकडिया देखी जिसमे खराब हथकड़ी देख उन्होंने उसे कंडम कर दूसरी हथकड़ी लाने के निर्देश दिये| दारोगा संजय मौर्य, संजय यादव, उदय भान सिंह, विवेक कुमार आदि से पिस्टल खुलवाकर देखी| पिस्टल की नली में गंदगी देख उन्होंने साफ करने के निर्देश दिये| दारोगा उदय भान से एंटी राइड गन से फायर कराया| एएसपी नें शस्त्रागार देखा जिसमे उन्हें माल खाने का सामान रखा मिला| जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए शस्त्रागार साफ करने के निर्देश दिये| उन्हें कम्प्यूटर कक्ष का जरनेटर खराब मिला| इसके साथ ही अभिलेख भी देखे|
एक महीने बाद थाने का पुराना भवन होगा नीलाम
एएसपी नें निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये की एक महीने बाद थाने के पुराने भवन को नीलाम कर नये भवन में थाना सिफ्ट किया जाये| एएसपी जयंती प्रसाद गंगवार आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]