फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा बू अली में मंगलवार रात शराब ना पिलाने पर दबंगों द्वारा मारपीट कर 94 हजार रूपये व मोबाइल लूट लिये| पुलिस मामले की छानबीन कर रही है|
घटना के सम्बन्ध में पक्का पुल निवासी राजीव दीक्षित उर्फ मुकुल नें बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी की मंगलवार रात वह मोहल्ला कटराबू अली में रहनें वाले अनूप यादव को उधार के रूपये लौटाने जा रहा था| तभी वहां रास्ते में मस्जिद के पास मोहल्ला हरभगत में रहनें वाले दबंग व उसके साथियों नें उन्हें रोंककर शराब पिलानें का दबाब डाला मना करनें पर तमंचा तान दिया और लात घूसों से उनकी धुनाई कर 94 हजार रूपये और लूट लिये| जब पुलिस को फोन करनें के लिए जेब से फोन फोन निकाला तो वह फोन छिनकर धमकी देते हुए भाग गये| एसएसआई नें उन्हें जाँच कर कार्यवाही का भरोसा दिया|
रिक्शा चालक फर्नीचर का सामान लेकर फुर्र
आवास विकास कालोनी निवासी अमर नाथ गुप्ता नें बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी कि उनकी कादरी गेट में फर्नीचर की दुकान है| 14 दिसंबर की शाम उन्होंने लाल सराय से प्लाईभेजा था , एम्पोरियम आदि सामान था| एक पूर्व से परिचित रिक्शे चालक को दुकान पर पंहुचानें के लिए भेजा था लेकिन वह सामान लेकर कही चला गया|
शराब ना पिलानें में नकदी व मोबाइल लूटा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


