शराब ठेके में नकब लगाकर नकदी शराब चोरी

0
138
फर्रुखाबाद:(मेरापुर)बीती रात शराब ठेके का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व शराब चोरी कर ली गयी| घटना की सूचना मिलने पर पर पुलिस ने जाँच पड़ताल की|
थाना मेरापुर क्षेत्र की चौकी अचरा क्षेत्र गणेशपुर चौराहा स्थित देसी शराब के ठेका से 17 पेटी दारू 40 हजार की नकदी ठेके में नकब लगाकर चोरी कर ली गयी| इसके साथ एलईडी टीवी व 2 बोरी चीनी भी चोरी कर ले गए|
दुकान मालिक सनोज  पुत्र प्रेम सिंह निवासी गणेशपुर ने बताया की बीती रात को परचून की दुकान व देसी शराब का ठेका 10 बजे बंद करके घर चले गए|सुबह दुकान पर देखा तो सरकारी देसी शराब की दुकान के  शटर मैं चाबी लगी थी जब परचून की दुकान खोली तो उसमें पीछे नकाब लगा दिखाई दिया| सनोज ने बताया कि कल ठेके पर अखिलेश निवासी गणेशपुर
सेल्समैंन का काम कर रहे थे| सरकारी देसी शराब के ठेका अनुज्ञापी विजेंद्र सिंह के नाम है शराब की दुकान के पीछे एक गड्ढे में खाली चार  गत्थे पड़े मिले। उप निरीक्षक दिनेश भारती चोरी घटना की जानकारी करने पहुंचे|
[adrotate banner="2"]