शराब के लिए रूपये न देने पर माँ के कुल्हाड़ी मारी

0
147

फर्रुखाबाद:(कायमगंज)||  कोतवाली कायमगंज के ग्राम नरसिंहपुर निवासी दलित रूपकिशोर के पुत्र राजीब ने शराब पीने के लिए रूपये न देने पर बेटे ने कुल्हाड़ी से हमलाकर मां को मरणासन कर दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस ने फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। घटना को लेकर गांव के लोगो में आक्रोश व्याप्त है।

[adrotate banner="3"]

कयमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर निवासी दलित रूपकिशोर की 60 वर्षीय पत्नी उर्मिला ने बताया कि वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। यहां से मिलने रुपयों से ही वह किसी तरह अपना पेट पाल रही है। नाकारा बेटे राजीव व उसकी पत्नी किरन ने जब उसे दो वक्त की रोटी नहीं दी तो उर्मिला अपने बेटे से अलग रहने लगी। पेट भरने  के लिए स्कूल से मिलने वाली पगार पर भी नाकारा बेटे राजीब की नजर थी|

शुक्रवार देर शांम शराब के नशें में धुत हो कर आये राजीव ने मां से रूपये मांगे| उर्मिला ने जब रूपये देने से मना किया तो राजीव व उसकी पत्नी किरन गाली गलौज करते हुए उर्मिला के साथ हाथापाई करने लगी। उर्मिला ने जब गाली देने का विरोध किया तो राजीव ने उसके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया जिससे उर्मिला लहुलुहान हो गई घटना को देख ग्रामीण मौके की ओर दौड़े घटना को अंजाम देने के बाद दंपति भाग गए। घटना के बाद मरणासन हालत में कोतवाली पहुंची बृद्धा की रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर कोतवाली पुलिस ने उसका उपचार कराना भी उचित नहीं समझा और उसे कोतवाली के गेट से ही चलता कर दिया। असहाय बृद्धा घर वापस लौट गई। कोतवाली पुलिस की मानवींय संवेदनाओं को लेकर यहां के ग्रामीणों में खासा आक्रोस है|

[adrotate banner="2"]