फर्रुखाबाद: शराब पीने से मना करने पर युवक ने पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया|
[adrotate banner="3"]
कोतवाली मोहम्दाबाद के गांव जैतपुर निवासी स्व. कलक्टर सिंह के २८ वर्षीय अवविवाहित पुत्र विजेंद्र ने बुधवार की दोपहर घर के अंदर कमरे में लगे पंखे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दरवाजा अंदर से बंद था। जानकारी होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर विजेंद्र के शव को बाहर निकाला। उसकी मौत से घर में चीत्कार मच गया। गांव के लोगों ने बताया कि विजेंद्र सनकी था। वह शराब पीने का आदी था। परिजन उसे नशा करने से मना करते थे। इस पर विवाद होता था। विजेंद्र के भाई जितेंद्र की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। विजेंद्र की शादी नहीं हुई थी।
[adrotate banner="2"]


