शराब के रुपये न देने पर पूर्व प्रधान ने ग्रामीण को पीटा

0
150

dhniram1फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम अलीगढ़ निवासी धनीराम पुत्र देवपाल को पूर्व प्रधान फेरु सिंह व उसके साथियों ने पिट दिया| घटना के सम्बंध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया|

[adrotate banner="3"]

पीड़ित धनीराम ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि कल शाम उसे गाँव के पूर्व प्रधान फेरु सिंह, इमादपुर केतेला के गिरीश कुतलुपुर गाँव में शराब के ठेके पर ले गये| जंहा मेरी जेब से 500 रुपये का नोट निकल कर शराब पी ली| आरोपियों ने उससे और रुपये मांगे जब उसने रुपये होने से मना कर दिया| तो पूर्व प्रधान और उसके साथी ने उसे ठेके में ही लात-घूसों से पीट दिया| घटना के सम्बंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी| पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल के लिये भेजा|

थानाध्यक्ष मोहित यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]