मोदी की बुद्धि-शुद्धि के लिये महासभा ने दी आहुति

0
205

hindhu mha sbhaa1फर्रुखाबाद: बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गौ रक्षको पर दिये गये वयान के चलते हिन्दू महासभा आक्रोशित है| महासभा ने मोदी की बुद्धि-शुद्धि के लिये हबन में आहुतियाँ दी|

[adrotate banner="3"]

नगर के नितगंजा तिराहा स्थित शिव मन्दिर में गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्याक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में हबन का आयोजन किया गया| जिसमे महासभा के नेताओ ने आहुतियां दी| संगठन आरोप लगाया कि मोदी एक तरफ गौरक्षको पर गलत कार्य में लिप्त होने का आरोप लगाते है और वही दूसरी तरफ चुनावी माहौल बनाने के लिये गौ, गंगा, गायत्री की बात भी करते है| इस तरह के वयानो से जनता को ठेस पंहुचती है| कार्यकर्ताओ ने हवन में आहुति देकर मोदी की बुद्धि-शुद्धि के लिये दुआ की|

इस दौरान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष सुजीत जौहरी, शैलेन्द्र अग्निहोत्री, अंकुर तिवारी, किशन मिश्रा, शुभम तिवारी, दीपक शर्मा, रामनिवास भारती, रोहित गंगवार आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]