शराब के ठेके पर पियक्कड़ भिड़े

0
102

फर्रुखाबाद: कादरी गेट स्थित शराब के ठेके पर शनिवार को शराबियों ने झगड़े के बाद ठेके पर पथराव कर दिया। पथराव में कर्मचारी सहित दो लोग घायल हो गये।

[adrotate banner="3"]

शनिवार को प्रात: कुछ पियक्कड़ कादरी गेट स्थित शराब के ठेके पर जमा थे। ठेके के अंदर स्थित कैंटीन से सामान लेने में पैसे के लेने देन को लेकर एक पियक्कड़ का कर्मचारी से विवाद हो गया। विवाद में दोनो पक्षों के बीच हाथापाई के बाद पियक्कड़ ने बाहर निकल कर ठेके पर पथराव कर दिया। पथराव में एक दूसरा पियक्कड़ घायल हो गया। ठेके का कर्मचारी भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने समझा बुझा कर मामला रफा दफा कराया।

[adrotate banner="2"]