शराबी ने पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर दी जान

0
108

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) परिवारिक कलह से परेशान शराबी नें पेड़ में फांसी लगाकर जान दी| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया देवधरापुर निवासी 36 वर्षीय समरपाल पुत्र विश्व नाथ शराब पीने का आदी था जिससे उसका आये दिन उसका अपनी पत्नी बेबी के साथ विवाद होता रहता था| बीते मंगलवार की रात भी उसका विवाद हो गया| जिससे आक्रोशित होकर उसने अपनी की साड़ी से पेंड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|
जानकारी होनें पर थानाध्यक्ष अंगद सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और पड़ताल की| गुरुवार को पुलिस नें शव का पंचनामा दारोगा सरताज नें भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]