कालेज के खिलाडी नम्बर वन बने शिवम और सलोनी

0
163

फर्रुखाबाद: बद्री विशाल डिग्री कालेज में आयोजित की गयी खेलकूद प्रतियोगिता में चैम्पियनशिप पर शिवम और सलोनी का कब्जा रहा| उन्हें मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया|
कालेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित 56 वीं खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन भाला फेंक, दौड़, तवा फेंक, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिता में अब्बल आने वाले खिलाडियों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया| इसके साथ ही प्रतियोगिता में चैम्पियनशिप पर एमए प्रथम वर्ष की छात्रा सलोनी और बीए तृतीय वर्ष के छात्र शिवम राजपूत ने कब्जा जमाया| उन्हें कालेज के प्राचार्य डॉ० शरद चन्द्र शर्मा ने मैडल पहनाकर सम्मानित किया|
डॉ० सुरेन्द्र सिंह, डॉ० आरके तिवारी, प्रो० शशिकांत त्रिपाठी,डॉ० माधुरी दुबे और डॉ० रंजना सिंह, डॉ० जय श्री मिश्रा, प्रो० रजनी रानी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]