शमसाबाद ब्लाक की रम्पुरा ग्राम पंचायत की पुनर्मतगणना पांच को

0
100

फर्रुखाबाद: शमसाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत रम्पुरा की चुनाव याचिका स्वीकार कर उपजिलाधिकारी कायमगंज डॉ. एमके मिश्रा ने दोबारा मतगणना के आदेश दिये हैं। दोबारा मतगणना के लिए पंचायत चुनाव कार्यालय में सील मतपत्र तलब किये गये हैं।

[adrotate banner="3"]

रामा देवी ने ग्राम प्रधान के चुनाव के बाद मतगणना में धांधली किये जाने के विरुद्ध रानी देवी आदि के खिलाफ अदालत में याचिका प्रस्तुत की थी। अक्टूबर 2010 में दायर हुई इस याचिका को एसडीएम ने स्वीकार कर दोबारा मतगणना के आदेश दिये हैं। दोबारा मतगणना की तिथि पांच मई तय कर चुनाव कार्यालय से सील मतपत्र तलब किये गये हैं। साथ ही मतगणना के दिन पुलिस व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक को लिखा गया है।

[adrotate banner="2"]