डीम के आदेश पर सेवायोजन कार्यालय पर छपा, अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर

0
105

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी के आदेश पर एडीएम ने बुधवार को सेवायोजन कार्यालय में छापा मारा। वहां सेवायोजन अधिकारी व एक कर्मचारी को गैरहाजिर मिले।

[adrotate banner="3"]

अपर जिलाधिकारी राजकेश्वर सिंह ने बुधवार को प्रात: 10 बजकर 10 मिनट पर स्टेट बैंक गली स्थित सेवायोजन कार्यालय का निरीक्षण किया। इसमें सेवायोजन अधिकारी एमके पांडेय व वरिष्ठ सहायक शिव सिंह गैरहाजिर मिले। कार्यालय में बेरोजगारों के पंजीयन का कार्य चलता मिला। ड्यूटी पर लगाये गये विकास भवन के कर्मचारी अन्य कार्यालय कर्मचारी कार्य कर रहे थे। एक जनवरी से 23 अप्रैल तक 33988 पुरुष व 20767 महिला बेरोजगारों का पंजीयन किया गया है। गैरहाजिर अधिकारी व कर्मचारी से जवाब तलब किया गया है।

[adrotate banner="2"]