फर्रुखाबाद: (कमालगंज)व्लाक प्रमुख रशीद जमाल सिद्दीकी ने बूथ स्तर पर समाजवादी पार्टी की नीतियों का जमकर प्रचार किया और लोगो को सपा की योजनाओ का किस तरह से लाभ ले इसका उपाय भी बताया|
[adrotate banner="3"]
व्लाक प्रमुख ने अपने समर्थको के साथ बूथ स्तर पर मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन को मनाया और जन-जन तक सपा की नीतियों को पंहुचाने का भरकस प्रयास किया| उन्होंने कहा कि आने वाले वकत में जनता फिर समाजवादी पार्टी की सरकार को मतदान कर आगामी विधान सभा चुनाव में भारी जीत देगी| उन्होंने खुदागंज, सिंघीरामपुर में केक काटा और विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने कमालगंज में पार्टी सुप्रीमो का केक काट कर उनका जन्म दिन मनाया|
[adrotate banner="2"]


