व्लाकों में लगेंगे दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर

0
141

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत जनपद के सभी व्लाकों में नि:शुल्क दिव्यांग उपकरण शिविर का आयोजन किया जायेगा| जिसकी पंजीकरण लाभार्थी किसी भी जनसेवा केंद्र से करा सकते हैं |
सांसद मुकेश राजपूत नें अपने आवास पर पत्रकारों को बताया कि जिल में मोहम्मदाबाद व्लाक में 5 अक्टूबर, नबावगंज में 6 अक्टूबर,कायमगंज में 7 अक्टूबर को,राजेपुर व्लाक परिसर में 8 अक्टूबर, शमशाबाद में 9 अक्टूबर को बढ़पुर ब्लाक में संकेत मूकबाधिर विद्यालय स्थित 10 अक्टूबर को कैंप लगेगा। जिसमे लाभार्थी को छड़ी, बैसाखी, वॉकर, कान की मशीन, कृत्रिम दांत, नजर का चश्मा, व्हील चेयर, व्हील चेयर कमोड सहित, चेयर कमोड सहित, फोम तकिया, नी ब्रेस, सरवाइकल कॉलर, वॉकर, फुट केयर किट आदि नि:शुल्क वितरित होंगे| सीएससी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुशील कुमार यादव रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]