विशाल कांवड़ यात्रा में उमड़ेगी आस्था, 251 कांवड़ के साथ श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक

0
32

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अखिल भारत हिंदू महासभा एवं जय भोले बाबा कमेटी के तत्वावधान में रविवार, 23 अगस्त को शहर में विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजकों के अनुसार अब तक 251 कांवड़ तैयार हो चुकी हैं, जबकि यात्रा में कांवड़ों की संख्या बढ़ने की संभावना है।कांवड़ यात्रा श्री दुर्वासा ऋषि आश्रम, गंगा जी से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री पांडेश्वर नाथ मंदिर, रेलवे रोड पहुंचेगी। यहां श्रद्धालु गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।आयोजकों ने बताया कि यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच श्रद्धालु गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचेंगे और विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक करेंगे।कांवड़ चढ़ाने के बाद श्री पांडेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भंडारे की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं को रविवार सुबह 9:30 बजे श्री दुर्वासा ऋषि आश्रम, गंगा जी पहुंचने का आह्वान किया है। यात्रा को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]