विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, परिजन भिड़े

0
166

फर्रुखाबाद: परिवारिक कलह से परेशान होकर विवाहिता फांसी पर झूल गयी| परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| परिजन एक दूसरे से भिड गये|
शहर कोतवाली के मोहल्ला नरकसा निवासी 22 वर्षीय गोल्डी पुत्री अशोक जाटव का बीते वर्ष 2013 में पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल के सम्मेलन में कोतवाली फ़तेहगढ़ के नगला प्रीतम निवासी नवीन पुत्र गंगाराम से विवाह हुआ था| गुरुवार को उसनी ससुराल में कमरे के पंखे में दुपट्टे से लटकर फांसी लगा ली| उसे गम्भीर हालत में पति नवीन, सास कमला व जेठ सतेन्द्र कुमार लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया|
घटना की सूचना पर मृतक क पिता अशोक जाटव, माँ विमला देवी आदि लोहिया अस्पताल पंहुची और हत्या कर शव फांसी पर लटका देने का आरोप लगाकर हंगामा किया| इस दौरान मृतका के परिजन और ससुराल वालो से विवाद भी हुआ| एसएसआई दीपक कुमार ने लोहिया अस्पताल में पंहुच जाँच पड़ताल की|
एसएसआई ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]