विवादों में फंसे भाजपा नगर संगठन के चुनाव स्थिगित

0
114

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू किये गये संगठन चुनाव में कई दिनों से मिल रहीं शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी शिवओमकार नाथ पचौरी ने चुनाव स्थिगित करने की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को होने वाली बैठक में आगे की तारीख तय की जायेगी।

[adrotate banner="3"]

कई दिनों से विवादों के चलते भारतीय जनता पार्टी के नगर संगठन चुनाव पर जिला निर्वाचन अधिकारी की गाज आखिर गिर ही गयी। बार्ड नम्बर 6 में महिपाल सिंह द्वारा हुए विवाद व बार्ड नम्बर 32 में अशोक वर्मा से फाइल लेकर एक भाजपा नेता द्वारा गड़बड़ी करने की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए अशोक कुमार पचौरी ने चुनाव स्थगित कर दिये।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में संगठन द्वारा चुनाव में पारदर्शिता दिखायी नहीं दे रही थी और नगर संगठन चुनाव में कई अनियमितताओं की शिकायत भी उन्हें मिली थी। जिसके चलते यह कदम उठाया गया है। आने वाली 25 अक्टूबर को मण्डल चुनाव की तारीख के साथ-साथ नगर संगठन चुनाव की आगे की तारीख की घोषणा की जायेगी।

[adrotate banner="2"]