रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला टैक्सी ड्राइवर का शव

0
101

फर्रुखाबाद: बीती रात घर से गायब टैक्सी ड्राइवर का शव फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर मिलने से अफरा तफरी मच गयी। मृतक के चचेरे भाई ने शव की शिनाख्त की और मामले की सूचना परिजनों को दी।

[adrotate banner="3"]

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नगला दीना निवासी 45 वर्षीय अशोक पुत्र पुत्तूलाल जाटव बीती रात घर से दूध लेने के लिए निकले थे। जिसके चलते वह दोबारा घर लौटकर नहीं गये। परिजनों ने यह समझा कि रोज की तरह अशोक कहीं सवारियां लेने चले गये होंगे। प्रातः फतेहगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर अधेड़ का शव मिलने की सूचना जीआरपी को दी गयी। शव के आस पास देखने वालों की भीड़ लग गयी। तभी अशोक का चचेरा भाई कमलेश ट्रेन से कानपुर जाने के लिए फतेहगढ़ स्टेशन पहुंचा। भीड़भाड़ देखकर उसने शव को देखकर पहचान लिया। यह उसके ताऊ के लड़के अशोक का शव है। कमलेश ने फोन द्वारा अशोक के बड़े पुत्र टीटू को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी सुनीता के साथ अन्य परिजन भी स्टेशन पहुंच गये।

जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक अशोक का बड़ा बेटा टीटू अपनी पत्नी रीना के साथ काशीराम कालोनी में मिले मकान में रहता है। उसके अन्य भाई शोभित, टिल्लू व बहने, शिल्पी, पिंकी, कंचन अपने पिता के साथ दीना नगला में रहती हैं। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। वहीं मृतक के पुत्र टीटू ने अशोक की हत्या किये जाने का शक भी जताया है।

[adrotate banner="2"]