विपणन अधिकारी सहित दो पर गिरी गाज

0
121

फर्रुखाबाद: सातनपुर आलू मण्डी के सामने स्थित राशन गोदाम में विपणन अधिकारी विजय यादव व एक निजी कर्मी को भी हटा दिया गया है। विजय यादव की जगह पर नये अधिकारी की तैनाती की गयी है।

[adrotate banner="3"]

सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी के द्वारा बीते दिनों राशन गोदाम का निरीक्षण किया गया था। जिसमें उन्हें घटतौली मिली थी और लगातार बीती सपा सरकार में लोग विपणन अधिकारी की भ्रष्ट नीति के खिलाफ आवाज उठाते रहे। सपा सरकार में मजबूत पकड़ के चलते विजय यादव पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। योगी सरकार बनते ही बीजेपी नेताओं की नजर विजय यादव पर टेड़ी हो गयी थी। सदर विधायक ने कार्यवाही के निर्देश अधिकारीयों को दिये| जिसके बाद उन्हें पद से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह पर कमिश्नरी से आये सौरभ सिंह कुशवाह को तैनाती दी गयी है।

जिला पूर्ति अधिकारी हामिद खां ने बताया कि विजय यादव के निजी कर्मी अरविंद यादव को भी गोदाम से हटा दिया गया है। उसकी जगह पर नये वितरण अधिकारी किसी अन्य की तैनाती करेंगे।

[adrotate banner="2"]