विधालय में प्रधान व प्रधानाध्यापक के बीच मारपीट

CRIME POLICE जिला प्रशासन सामाजिक हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद)विकास खंड के ग्राम हसनापुर प्राथमिक विधालय में प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान के बीच मारपीट हो गयी| दोनों ने पुलिस को जबाबी तहरीर दी| जिसके बाद दोनों का पुलिस ने समझौता करा दिया|

हसनापुर के प्रधान जगत सिंह सुबह 8:20 पर प्राथमिक विधालय पंहुचे तो उन्हें विधालय के बच्चे बाहर खेलते मिले| विधालय बंद था| उन्होंने विधालय की वीडियो बनायी| तभी सहायक अध्यापिका आरती 9:20 पर आ गयी| प्रधान ने आरती से उपस्थिति रजिस्टर माँगा| जिसे शिक्षका ने देने से यह कहते हुये मना कर दिया को वह कोई अधिकारी नही है| तभी 9:30 बजे प्रधानाध्यापक विकार अहमद आ गये| दोनों में नोकझोंक के साथ मारपीट हो गयी|

मारपीट के बाद दोनों थाने पंहुचे और थानाध्यक्ष को जबाबी तहरीर दी| बाद में पुलिस ने दोनों का समझौता करा दिया| जानकारी मिली है| शिक्षिका की पहले भी लेट आने की शिकायत थी| दोनों को लेट आने के चलते नोटिस जारी किया जा रहा है| (खंड शिक्षा अधिकारी बेगीश गोयल)