फर्रुखाबाद: विद्यालय में पढ़ाने गई शिक्षामित्र को क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने बदनियती से दबोच लिया और उसके साथ छेड़खानी की| शिक्षामित्र की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी शिक्षामित्र थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत है| दर्ज कराए गए मुकदमे में शिक्षामित्र ने आरोप लगाया है कि वह विद्यालय में पढ़ाने गई थी, उसी समय लतीफ खान पुत्र नन्हे खां निवासी हाथीपुर ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया| उसके साथ जमकर छेड़खानी की,विरोध करने पर उसे और उसके पति को जान से मार देने और एक्सीडेंट करा देने तक की धमकी दी| शिक्षामित्र ने घर आकर घटना अपने पति को बतायी| मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित शिक्षामित्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है| प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी
विधालय गयी शिक्षामित्र के साथ छेड़छाड़
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


