विधायक समर्थक के शराब ठेके पर छापेमारी

0
113

फर्रुखाबाद:(कंपिल) जनपद एटा के अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह के समर्थक के ठेके पर अधिकारियों को कई अनिमितायें मिली| अधिकारीयों ने शराब को खोलकर देखा| मौके पर स्टाक रजिस्टर नही मिला|

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी मुख्य बाजार कस्बे मे देशी शराब का ठेका भगवान सिंह के नाम पर चल रहा है| भगवान सिंह विधायक सत्यपाल सिंह के समर्थक है| बुधवार को तहसीलदार गजेन्द्र सिंह ने औचक निरीक्षण करने पंहुच गये| उन्होंने निरीक्षण में कई खामियां मिली| देशी शराब पीने का कोई कैंटीन का ठेका नही है फिर भी लोग ठेका पर ही पौआ खोलते दिखे तहसीलदार ने सभी को हड़काया| दुकान पर लाइसेंस के अलाबा कुछ दुकान पर नही था। स्टाक रजिस्टर के बारे में पूछने पर बताया कि यहाँ उपलब्ध नही है।

तहसीलदार ने सेल्समैन शिवकुमार से जाँच पड़ताल की | उसने अधिकारियो को बताया कि ठेका विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह जिसमे अनुज्ञापी भगवान सिंह है| तहसीलदार को कोई जानकारी नही प्राप्त हो पाई। दुकान पर पानी के पाऊच,ग्लास, नमकीन भी सेल्समैन बेचता मिला। वियर की दुकान व अंग्रेजी शराब की दुकान जाँच में सही पायी गयी।

[adrotate banner="2"]