विधायक व चेयरमैंन ने छात्रों को बांटी ड्रेसे

0
162

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) विधान सभा अमृतपुर के विधायक सुशील शाक्य व चेयरमैंन विजय गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को ड्रेस वितरित की| जनप्रतिनिधियो ने कहा की छात्र की देश का भविष्य है| इस लिये इनसे खिलबाड नही किया जाना चाहिए| सरकार छात्राओ को बेहतर शिक्षा देने का पूरा प्रयास कर रही है|विकास खंड के ग्राम रोशनाबाद में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दर्जनों छात्र-छात्राओ को ड्रेस वितरित करने के बाद सरकार की योजनाओ से अवगत कराया| उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद से सीएम योगी बच्चों की शिक्षा को लेकर बेहद गम्भीर है | उन्होंने शिक्षा को बेहतर बनाने के प्रयास शुरू भी कर दिये है | जल्द इसका असर भी दिखने लगेगा| खंड शिक्षा अधिकारी, बेगीश गोयल, ब्लॉक सम्नवयक मनोज गंगवार, रोशनाबाद प्रधान रामरतन , सुनील रावत जी, दामोदर राजपूत,श्याम मिश्र ,उगरपुर पूर्व प्रधान भुल्ले तिवारी आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]

वही विकास खंड कायमगंज के ग्राम बहलोलपुर कंपिल में एबीआरसी राजेन्द्र सिंह, शिवकुमार के साथ ही साथ प्रधानाचार्य श्रीमती पिंकी ,प्रधान बबलू सहायक अध्यापक आकक्षां गौड़, अरविन्द कुमार आदि मौजूद रहे| हेडमास्टर ने बताया की कुल 60 छात्रों को ड्रेस वितरित की गयी|

[adrotate banner="2"]